{"_id":"588789f94f1c1bc37ecf4f95","slug":"police-ignored-bullying-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत को नजरअंदाज कर धमकाती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत को नजरअंदाज कर धमकाती रही पुलिस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिकायत को नजरअंदाज कर धमकाती रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल की लाश के मामले में युवक के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेटे के लापता होने के बाद से ही उसके हत्या की आशंका जताते रहे। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जबकि इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी की गई। मामले में लड़की पक्ष की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। लड़के पक्ष ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस सिर्फ शीघ्र बरामदगी का दावा करती रही। लेकिन केस दर्ज नहीं किया। लड़का पक्ष का कहना है कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सिर्फ लड़की पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में उनके बेटे को आरोपी बता धमकाने में जुटी रही। उधर मंगलवार को युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर लड़के के परिवार वाले व आसपास के कई ग्रामीण जमा हो गए थे। इसकी जानकारी युवती के परिवार तक भी पहुंची, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। घर पर उसके पिता नहीं थे, बकाया सदस्य भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। युवती के पिता के एक शादी समारोह में बाहर जाने की बात कही।
लड़की के पिता समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज
देर शाम पुलिस ने मृतक गुरप्रीत के पिता कजरी निरंजनपुर निवासी सरजीत सिंह की तहरीर के आधार पर सेहरामऊ थाने में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी डा.रामसुरेश यादव ने बताया कि मुकदमें में मृतक रमनदीप कौर के पिता महादेव माती निवासी बलविंदर सिंह, मां, भाई, ताऊ एवं ताऊ के साले को नामजद किया गया है।
चौकी प्रभारी निलंबित, एसओ की होगी जांच
लापता गुरप्रीत सिंह व रमनदीप कौर का शव मिलने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। जिसमें लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दर्ज किए गए मुकदमे में विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में विवेचक /सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सेरीराम टमटा को निलंबित कर दिया है। वहीं शिथिल पर्यवेक्षण पर सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष इंद्र कुमार की जांच के आदेश दिए है। एसपी सभाराज ने बताया कि दोनों के लापता होने के बाद लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में न तो विवेचक ने आरोपी का पता लगाया, न ही लड़की की बरामदगी की। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में एसओ की भी जांच होगी। अगर उसमें लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों की मौत करीब एक माह पूर्व होने की आशंका प्रतीत हो रही है। पुलिस पर लगाए गए लापरवाही के आरोप गलत हैं।
इंद्र कुमार, एसओ सेहरामऊ उत्तरी