फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police could find no murder husband

हत्यारोपी पति को नहीं तलाश सकी पुलिस

Wed, 28 Oct 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 28 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police could find no murder husband
थाना बरखेड़ा के गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी मीना देवी हत्याकांड के आरोपी पति श्यामसुंदर को गिरफ्तार करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। नतीजतन हत्यारोपी पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी नहीं लग सका।
विज्ञापन

26 अक्तूबर की सुबह गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी श्यामसुंदर ने अवैध संबंधों के  शक में अपनी पत्नी मीना देवी की बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या केे दिन पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को पंचायत चुनाव का चौथे चरण का पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस व्यस्त हो गई। इस वजह से पुलिस अब गिरफ्तारी में रुचि नहीं ले रही है। नतीजतन 72 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस चुनाव में व्यस्त हो गई। इस वजह से उसकी दो दिनों से गिरफ्तारी के प्रयास नहीं हो पाए है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed