{"_id":"58484bae4f1c1bf959449707","slug":"police-called-criminals-deviates-from-the-friend-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मित्र की सूची से हटेंगे अपराधियों के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मित्र की सूची से हटेंगे अपराधियों के नाम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जुलूस-ए-मुहम्मदी को शांति पूर्वक निकालने को बनाए गए पुलिस मित्रों में कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को शामिल किए जाने का मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में था। अमर उजला में खबर प्रकाशित होने के बाद महकमे में खलबली मच गई। बुधवार को पुलिस मित्रों की सूची को लेकर पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। इधर, कोतवाली पुलिस ने सूची में कुछ नाम गलत शामिल होने की बात स्वीकार की। हशमत नगर से जुलूस ए मुहम्मदी 11 दिसंबर की रात निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए पुलिस ने करीब दो सौ पुलिस मित्र बनाए हैं। बुधवार को अमर उजाला ने कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को पुलिस मित्र बनाए जाने की खबर प्रकाशित की। इससे पुलिस की खासी फजीहत हो रही है। बुधवार को पूरे दिन महकमे में खलबली मची रही। अब महकमे की ओर से सूची बनाए जाने में की गई चूक को लेकर लीपापोती तैयारी है। विभागीय चर्चाओं में अफसरों के पहले से संज्ञान में होने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस सूची में शामिल आपराधिक किस्म के लोगों के नाम हटाने की तैयारी में है। आला अफसर भी मामले में जांच कराने की बात कहकर साख बचा रहे है।
विज्ञापन