{"_id":"577d48f74f1c1b72027fb6e7","slug":"police-boarded-the-handle-of-a-relative-of-copra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोपड़ा का एक रिश्तेदार पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोपड़ा का एक रिश्तेदार पुलिस के हत्थे चढ़ा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती की घटनाओं के खुलासे में जुटी पुलिस भले ही शातिर बदमाश खोपड़ा को गिरफ्तार न कर पाई हो लेकिन अब उसके हत्थे खोपड़ा का एक रिश्तेदार लग गया है। पुलिस उसके जरिए खोपड़ा तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
न्यूरिया के कैम और सुनगढ़ी के संतोषपुरा गांव में शनिवार को हुई डकैती की वारदातों के वर्कआउट में लगी पुलिस को लखीमपुर के भीरा क्षेत्र निवासी शातिर बदमाश लखपत उर्फ लखपतिया उर्फ खोपड़ा की तलाश है। यह पूर्व में जिले में हुई डकैती की घटनाओं में भी वांछित चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य घुमंतू गिरोहों को लेकर कार्रवाई जारी है। चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, लेकिन अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शातिर खोपड़ा का एक रिश्तेदार पुलिस ने पकड़ लिया है। चार अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं। इनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
हिस्ट्रीशीटर खोपड़ा का फोटो जारी
06 पीबीटीपी 5
शातिर लखपत उर्फ खोपड़ा को कानूनी शिकंजे में लेने के लिए पुलिस ने उसकी फोटो जारी कर दी है। ताकि उसको आसानी से पब्लिक और पुलिस पहचान सके। इसको सभी थाना प्रभारियों को भेज दिया गया है। इसके अलावा उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी जुटा ली है। वह लखीमपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर डकैती, चोरी, गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं के 15 मुकदमे जहानाबाद, गजरौला, निघासन, गोरखपुर, माधोटांडा, भीरा, पलिया, पूरनपुर आदि थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
ढाबों पर विशेष निगाह
नई घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस रात्रि गश्त को लेकर सख्ती बनाए हुए है। देर रात तक हाइवे एवं ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। इसके अलावा ढाबों पर विशेष निगाह है।
फरार बदमाश का एक रिश्तेदार पकड़ा गया है। उससे पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं। उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
निर्मल विष्ट, सीओ सिटी