{"_id":"98d8d248f011cc4d91db6aeb5a51cfff","slug":"police-arrived-at-the-scene-after-so-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ के बाद मौके पर पहुंची चौकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ के बाद मौके पर पहुंची चौकी पुलिस
माधोटांडा, पीलीभीत।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या के मामले में शाहगढ़ चौकी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। छात्रा के गायब होने की सूचना गांव में रह रहे स्कूल के प्रधानाध्यापक ने शाहगढ़ चौकी पुलिस को दी थी, लेकिन चौकी पुलिस ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। देर रात पहुंची पुलिस परिवार वालों से बातचीत कर लौट गई। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस यदि गंभीर होती और छात्रा की तलाश करती तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
छात्रा के गायब होने की सूचना रविवार रात करीब आठ बजे उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने मोबाइल से शाहगढ़ चौकी इंचार्ज को दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस सक्रिय होती और गांव पहुंचकर छात्रा की तलाश कराती तो शायद उसकी हत्या नहीं होती और आरोपी भी दबोचा जा सकता था। चौकी पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्रा का शव मिलने के बाद एसओ विवेक त्रिवेदी तो मौके पर जब पहुंच गए लेकिन चौकी पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची। इस दौरान एसओ ने एक सिपाही से नाराजगी भी जताई और इसका खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दी। चौकी पुलिस अब खुद पर कार्रवाई होने से भयभीत है।