{"_id":"5cf3ef507d813851f6ebf872c14e4cca","slug":"poison-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सवार यात्री को जहरखुरानों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस सवार यात्री को जहरखुरानों ने बनाया निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर जिले की तहसील पलिया के गांव लोकनपुरवा निवासी 27 वर्षीय कुबेर शिमला में नौकरी करता है। होली पर्व को लेकर कुबेर शनिवार को घर जाने के लिए रवाना हुआ था। रविवार सुबह तड़के वह पीलीभीत आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। बताते हैं कि इस दौरान बस में सवार जहरखुरानों ने कुबेर से बातचीत कर उसे झांसे में ले लिया और उसे नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के कुछ देर बाद युवक बेहोश हो गया। शहर में पहुंचते ही रोडवेज बस कंडक्टर ने उसे नौगवा चौराहे पर रोडवेज बस से उतार दिया। कुबेर अर्द्धबेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। जहां उसकी तबियत खराब होती देख कुछ यात्रियों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी सिपाहियों ने युवक से पूछताछ की लेकिन अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक केवल अपना नाम व पता ही बता सका। उसकी जेब से 275 रुपये व कुछ अन्य सामान मिला। युवक से लूटपाट हुई या नहीं, इसका वह जवाब नहीं दे सका। युवक को जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी के मुताबिक उसकी जेब से रोडवेज बस का एक टिकट भी मिला है।
विज्ञापन