{"_id":"576ad5414f1c1bef58b47e4f","slug":"please-act-strictly-on-anti-social-elements","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘असामाजिक तत्वों पर सख्ती से करें कार्रवाई’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘असामाजिक तत्वों पर सख्ती से करें कार्रवाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस कर्मी किसी तरह के दबाव में आकर काम न करें। धार्मिक विवाद को समय रहते अफसरों के संज्ञान में लाकर उसका निपटारा करें। समीक्षा बैठक के दौरान आईजी विजय सिंह मीना ने त्योहार और चुनावी माहौल के बीच गंभीरता से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया।
सोमवार शाम चार बजे से पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आईजी विजय सिंह मीना ने मातहतों के साथ अपराधों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले के सभी सर्किल अफसरों एवं थाना प्रभारियों को डीजीपी के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा, रमजान माह के बाद सावन माह की शुरूआत हो जाएगी। चुनाव का समय भी नजदीक है। ऐसे में ड्यूटी को लेकर गंभीरता बरतें। किसी तरह की नई परंपरा शुरू न होने दें। खुराफात करने की कोशिश करने वालों का चिन्हित कर उन पर कानूनी शिकंजा कसें। पीस कमेटी की बैठकों के अलावा क्षेत्र के युवाओं पर भी विशेष निगाह रखें। किसी तरह का कोई धार्मिक विवाद है, तो उसमें लापरवाही न बरतें। फरियादियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की शिकायतों को सुनें और जांच कर निष्पक्ष तरीके से निपटाएं। आईजी ने पुलिस को विवादों से दूर रहने की भी नसीहत दी। इसके अलावा पूरनपुर में पुलिस कस्टडी में दो युवकों की मौत से सबक लेकर सजगता बरतने को कहा। अंत में पैदल गश्त अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया और लंबित घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मुनिराज जी., एएसपी विकास वैद्य, सीओ सिटी निर्मल विष्ट, सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी, सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, पीआरओ भुवनेश गौतम एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
22 पीबीटीपी 14
आईजी के निरीक्षण में सुनगढ़ी पुलिस पास
समीक्षा बैठक करने के बाद आईजी विजय सिंह मीना ने सुनगढ़ी थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने साफ सफाई चेक की। इस दौरान थाना परिसर में लगाए गए फ्लैक्स को देख इंस्पेक्टर अतुल प्रधान की सराहना की। इसके बाद एम्पलीफायर सिस्टम चेक किया। हवालात, माल गृह, सीज वाहन के रखरवाव को भी देखा। कार्यालय में अभिलेख चेक किए। सब कुछ ओके मिला। आईजी ने सुनगढ़ी पुलिस को फरियादियों की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से डीजीपी के दिशा निर्देशों से पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया है। शरारती तत्वों पर सख्ती बरतने को कहा गया है। सुनगढ़ी थाने का निरीक्षण करने के दौरान भी व्यवस्थाएं ठीकठाक मिली हैं।
विजय सिंह मीना, आईजी