{"_id":"577bf8984f1c1b93477f9a57","slug":"playing-cards-and-refused-to-the-young-man-s-head-was-bursting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश खिलाने से मना किया तो फोड़ दिया युवक का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताश खिलाने से मना किया तो फोड़ दिया युवक का सिर
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर पर भाईयों के साथ ताश खेल रहे एक युवक को गांव के चार युवकों ने लोहे की रॉड से जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के सिमरिया अनूप गांव के रहने वाले पिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम को वह घर के बाहर बने कमरे में भाईयों के साथ ताश खेल रहा था। इस बीच गांव के ही मेवाराम, भूरा, प्रेमपाल समेत चार लोग आ गए। जबरन ताश खेलने का दवाब बनाने लगे। पीड़ित ने सभी को शामिल करने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने कुछ ही देर में दोबारा आकर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से पिंकू की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लहूलहुान हालत में थाने पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जायेगी।