{"_id":"58dd4cf84f1c1bc30463e22c","slug":"pac-police-raid-to-catch-raw-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के साथ पुलिस कच्ची शराब पकड़ने को मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी के साथ पुलिस कच्ची शराब पकड़ने को मारा छापा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारा थाना क्षेत्र में पिछले कई सालों से तेजी से पनप रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर छापामारी की गई। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी को भी छापामार कार्रवाई में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद कर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी को पिछले काफी समय से हजारा क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रहीं थी। इसको लेकर बुधवार को एसपी ने पीएसी मुहैया कराकर हजारा पुलिस को विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कराई। इस दौरान टीम ने सिद्धनगर, चंदिया हजारा, बाजार घाट, बिलहा आदि गांवों में दबिश दी। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 180 लीटर कच्ची शराब और छह हजार किलोग्राम लहन बरामद हुआ है। मामले में सुखा सिंह, हरदेव सिंह, रमेश सिंह, चमन सिंह, रमेश सिंह, दामू सिंह, जासु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन