फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overbearing police station rushed to the victim locked in the room

पीड़ित को कमरे में बंद कर थाने पहुंचे दबंग

Thu, 02 Jul 2015 11:47 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
बरखेड़ा/पीलीभीत। Updated Thu, 02 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरसाती पानी से बंद हुुई नाली को साफ करने से क्षुब्ध होकर दबंगों ने एक व्यक्ति व उसके भतीजी व भतीजों को गालियां देतेे हुुए मारापीटा। इसके बाद उस व्यक्ति को अपने घर में ले जाकर कमरे में बंद कर लिया। पुुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने व बंधक बनाने की धराओ में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम डड़िय़ा भगत निवासी होरीलाल ने पुुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई मदनलाल बरसात होने के कारण बंद हुुई नाली को साफ कर मिट्टी दोनों तरफ डाल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी वासुदेव व उसके परिवार के लोग लाठी डंडे व बांका लेकर आ गए औेर गालियां देेते हुए उसके भाई मदनलाल को मारने पीटने लगे। शोर शराबा होने पर उसकी पुत्री प्रीति व पुत्र शिवम बचानेे पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा।
विज्ञापन

 इसके बाद हमलावर उसके भाई को पकड़कर अपने घर में ले गए और उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद हमलावर दूसरे पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए थाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचसीपी आरडी यादव ने बताया कि सूूूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो मदनलाल को आरोपियों ने कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल रखा था। पुुलिस ने उसे मुक्त कराया।

 पुुलिस ने होरीलाल की ओर से वासुुदेव, उनके भाई प्यारेलाल, बाबूराम व पुत्र अश्विनी कुमार के विरुद्ध धारा 342, 324, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed