फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ordered to report misconduct

दुराचार की रिपोर्ट दर्जकरने का आदेश

Fri, 05 Feb 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ordered to report misconduct
थाना गजरौला के गांव ढेरम मंडरिया निवासी महेंद्रपाल पर एक बेवा ने गुमराह करके शादी करने और ढाई साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार पासवान ने एसओ न्यूरिया को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रपाल के खिलाफ एक विधवा ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उसके पति की ढाई साल पहले मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। मूलरूप से गांव विठौरा कलां के रहने वाले महेंद्रपाल की रिश्तेदारी उसके गांव में थी। इसके चलते उसकी महेंद्रपाल से जान पहचान हो गई। महेंद्रपाल ने उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और कोर्ट मैरिज कर ली। अब उसे उत्पीड़ित किया जा रहा है। उसके बच्चों को मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कार्रवाई नहीं की। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार पासवान ने एसओ न्यूरिया को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed