फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One of raids Purnpur Ultrasound center sealed

छापेमारी में पूरनपुर का एक  अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
One of raids Purnpur Ultrasound center sealed
अस्पताल - फोटो : pilibhit, beureu
शासन के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शहर समेत पूरनपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की गई। पूरनपुर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में तमाम खामियां मिलने पर उसे सील कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित टीम में शामिल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने रविवार को पूरनपुर के किरन नर्सिंगहोम और सेठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। टीम में शामिल जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि सेठ अल्ट्रासाउंड में बिना डॉक्टरों के पर्चे के ही लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। अधिकतर फार्मेंट भी अपूर्ण पाए गए। डॉक्टर के साइन भी मैच नहीं कर रहे थे। तमाम खामियां मिलने पर सेंटर को सील कर दिया गया। किरन नर्सिंग होम में छोटी छोटी खामियां पाई गईं। खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा टीम ने शहर के सत्यम अल्ट्रासाउंड सेंटर और जीवन रेखा डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी छापेमारी की। यहां भी टीम ने अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण समेत तमाम शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद डीएम द्वारा गठित कमेटी को 13 जून से 20 जून तक सघन अभियान चलाकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट अफसरों को सौंपी जाएगी। टीम में डॉ. जगदीश कुमार, हबीबुल हसन खां शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed