{"_id":"576eb9a44f1c1b2b64b481d2","slug":"one-inspector-forest-guard-beaten-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा को वन रक्षक ने पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा को वन रक्षक ने पीटा, रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गश्त पर निकले वन दरोगा और वन रक्षक आपस में ही भिड़ गए। आरोप है कि वन रक्षक ने गाली-गलौज कर वन दरोगा से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वन दरोगा की ओर से वन रक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार देररात की है। टाइगर रिजर्व हरीपुर रेंज में तैनात वन दरोगा हरेंद्र पाल सिंह शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे वन दरोगा शिवपाल, रामचंद्र, वन रक्षक सोवरन लाल, मानवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वाचर नूर हसन के साथ गांव गजरौला क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। वन दरोगा ने बताया कि गांव मकरंदपुर में एक फार्मर के झाले के पास पहुंचकर रास्ता भटक गए। इस पर वाचर नूर मोहम्मद से रास्ते को लेकर बातचीत करने लगे। आरोप है कि इस दौरान वन रक्षक सोवरन सिंह आग बबूूला होकर गाली-गलौज करने के साथ मारपीट करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। अन्य स्टाफ ने बमुश्किल बचाया। पुलिस ने वन दरोगा हरेंद्र पाल सिंह की ओर से वन रक्षक सोवरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरीपुर के रेंजर आरपी रौतेला ने बताया कि कर्मचारियों में कहासुनी हो गई थी। कर्मचारियों की फटकार लगाकर घटना की पुनरावृत्ति होने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।