{"_id":"590369f84f1c1b9226c0c976","slug":"on-the-surveillance-involving-three-numbers-for-clues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का सुराग लगाने के लिए तीन नंबर लगे सर्विलांस पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों का सुराग लगाने के लिए तीन नंबर लगे सर्विलांस पर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी के परिवार वालों को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात लूटने वाले बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। छानबीन के दौरान प्रकाश में आए सुरागों के आधार पर तीन युवकों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए है। जिनकी घटना की रात की लोकेशन भी निकलवाई जा रही है। राजीव कालोनी निवासी सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय ओमशंकर के मकान में 24 अप्रैल की देर रात तीन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। सावित्री देवी और उनकी मां लीलावती को बंधक बना मारपीट कर बदमाश एक लाख रुपये, दो लाख कीमत के जेवरात और 35 कारतूस लूट ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए थे, जिनको पीड़िता के सिफारिश करने पर बिना पूछताछ छोडना पड़ा था। इसके बाद अब पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए सर्विलांस की मदद से कार्रवाई तेज की है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पड़ोसियों व पीड़ित से बातचीत के दौरान तीन युवकों पर संदेह है। इस पर उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर डिटेल निकलवाई जा रही है। घटना की रात उनकी लोकेशन कहां रही, इसका भी पता लगाया जाएगा। जिन तीन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसमें से एक परिवार का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन