फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the murder of businessman Kyoldia Demonstration against police

व्यापारी की हत्या पर क्योलड़िया  पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर/जराकोठी।
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर/जराकोठी। Updated Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
On the murder of businessman Kyoldia Demonstration against police
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
- शोक में बंद रहा जराकोठी का बाजार
विज्ञापन

- आज डीआईजी से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल

 सीमेंट व्यापारी का शव नगर में पहुंचने पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को पुलिस चौकी के सामने रोककर क्योलड़िया पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ राजेश्वर सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए। इस मामले में व्यापारियों का प्रतिनिधि बुधवार को डीआईजी से भेंट कर मामले की जांच कराने की मांग करेगा। उधर, शोक में जराकोठी का बाजार बंद रहा।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी सगीर अहमद जराकोठी में सीमेंट का व्यवसाय करते थे। रविवार को उधारी की वसूली करने क्योलड़िया गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार को क्योलड़िया पुलिस ने एक तालाब किनारे जमीन में दबाया गया शव बरामद किया। मृतक के भतीजे सईद अहमद की ओर से क्योलड़िया पुलिस ने क्योलड़िया निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही सगीर अहमद की बाइक आरोपी सोनू की दुकान से बरामद कर ली। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सगीर का शव नगर में पहुंचा। नगर पुलिस चौकी के सामने लोगों ने क्योलड़िया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्योलड़िया पुलिस शुरू से ही मामले में टाल मटोल करती रही। जाम की सूचना पर सीओ राजेश्वर सिंह, प्रभारी कोतवाल राजेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने बताया कि बुधवार को उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिलने को बरेली रवाना होगा। उधर, व्यापारी की मौत के शोक मेें मंगलवार को जराकोठी का बाजार बंद रहा। सगीर के परिवार में पत्नी कल्सुम, 15 वर्षीय पुत्र इमरान, 13 वर्षीय पुत्री आफरीन, छह वर्षीय पुत्र शिमरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed