फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Old son of the Home Guard The tampering of student

महिला होमगार्ड के पुत्र  ने छात्रा से की छेड़छाड़

Fri, 22 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 22 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज रोड पर कोचिंग पढ़कर घर लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी युवक एक महिला होमगार्ड का पुत्र है। पीड़ित छात्रा ने एएसपी को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। एएसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कांशीराम कॉलोनी निवासी छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। 21 अप्रैल की शाम अंग्रेजी की कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। डिग्री कॉलेज के पास उसकी कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला होमगार्ड का पुत्र बाइक से अपने एक साथी के साथ आ गया। आरोप है कि होमगार्ड के पुत्र ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। शोरशराबा करने पर दोनों युवक बाइक समेत भाग निकले। छात्रा ने बताया कि उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिस पर परिवार के लोग उसे लेकर थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घरवालों के साथ पुलिस लाइन पहुंची छात्रा ने एएसपी को पूरी बात बताई और तहरीर दी है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने सुनगढ़ी पुलिस को घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed