{"_id":"5720cdf94f1c1b0a61a91c05","slug":"old-son-of-the-home-guard-tamper-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला होमगार्ड के पुत्र पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला होमगार्ड के पुत्र पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच दिन पहले छात्रा से की थी छेड़छाड़
पुलिस ने पाक्सो एक्ट भी लगाया
शहर की एक कॉलोनी निवासी कक्षा 10 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने महिला होमगार्ड के आरोपी पुत्र आत्म सिंह उर्फ गुड्डूे के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा 21 अप्रैल की शाम अंग्रेजी की कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। डिग्री कॉलेज के पास उसकी कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला होमगार्ड का पुत्र आत्म सिंह बाइक पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ आ धमका और उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। शोरशराबा करने पर दोनों युवक बाइक समेत भाग निकले। छात्रा ने बताया कि उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी, जिस पर परिवार के लोग उसे लेकर थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोट दर्ज नहीं की थी।
इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।