फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   old man died

फसल नुकसान के सदमे में वृद्ध किसान की मौत

Fri, 27 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 27 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
old man died
घरवालों का कहना है कि तबाह हुई फसल को पहले दिन देख कर आने के बाद से ही उसके पिता गुमसुम रहने लगे थे। लिए गए कर्ज की अदायगी व परिवार की आगे की गाड़ी कैसे चलेगी यह सोच अक्सर चिंतित हो जाते थे। बीच में कई बार वह खेत जाकर फसल देखने की बात करते रहते थे, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

सर्वेश ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले जब वह पूरनपुर किसी काम से चले गए तब उसके पिता खेत पर जा पहुंचे। खेत देख लौटने के बाद खराब हुई फसल के सदमे में खाना तक छोड़ दिया था। कमजोरी के कारण आए चक्कर से चार-पांच दिन पहले वह चबूतरे पर गिर भी गए थे। तब उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां भी उन्हें फसल की चिंता  ही लगी रही। शुक्रवार 11 बजे अचानक उनकी मौत हो गई। सर्वेश ने बताया कि उसकी मां का तीन चार साल पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में बड़ा भाई शिवकुमार और एक अविवाहित बहन है।
विज्ञापन


फसल बर्बाद होने से किसान की मौत की कोई सूचना किसी ने नहीं दी है न ही ऐसी कोई घटना क्षेत्र में हुई है। अगर कहीं फसल  बर्बादी से किसान की मौत की सूचना मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed