{"_id":"590f1a2e4f1c1b3854850cc2","slug":"officers-organized-a-new-tahsil-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए तहसील भवन में अफसरों ने लगाई झाड़ू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए तहसील भवन में अफसरों ने लगाई झाड़ू
Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नए तहसील भवन में अफसरों ने लगाई झाड़ू
Link Copied
शुभ मुहूर्त न होने की वजह से नवनिर्मित तहसील भवन में रविवार को शिफ्ट नहीं हो सका। एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन के नेतृत्व में अफसरों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए झाड़ू लगाई। सोमवार को नए तहसील भवन में हवन पूजन होगा। नवनिर्मित तहसील भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट होने का रविवार को शुभ मुहूर्त नहीं बन सका। अब सोमवार को हवन पूजन के साथ तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होगा। रविवार को साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नवनिर्मित तहसील भवन से सफाई अभियान शुरू हुआ। अभियान में एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह, प्रशिक्षु सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज, समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, गे्रजुएट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह, मुकेश बाबू, सोनू छीना, सन्नी खंडेलवाल, पवन कसाना, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल आदि ने तहसील भवन से कोतवाली गेट तक साफ-सफाई को झाड़ू लगाई। तहसीलदार कुवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुहुर्त को लेकर अब सोमवार को हवन पूजन के बाद नवनिर्मित तहसील भवन में कार्यालय शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।