फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nuria robbed three houses of two villages

न्यूरिया के दो गांवों के तीन घरों में डाका

Wed, 16 Sep 2015 10:49 PM IST
Nuria
Nuria Updated Wed, 16 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Nuria robbed three houses of two villages

नकाबपोश और कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने मंगलवार रात थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हरकिसनापुर के दो और सेमपुर के एक घर को अपना निशाना बनाया। रात को घर में घुसे बदमाश नगदी और जेवर समेत लाखों का माल लूटकर ले गए। खजुआ गांव के एक घर में लूटपाट की कोशिश की गई। एक अन्य वारदात में पैदल घर लौटते समय भमौरा गांव के संतराम से सात हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।

विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे गांव हरकिसनापुर के डालचंद और श्रीराम के घर धावा बोला। बदमाश पहले डालचंद के घर में दीवार कूदकर घुसे और चारपाई पर सो रहे परिवार वालों को दबोच लिया। बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद करने के बाद लूटपाट शुरू कर दी। डालचंद के मुताबिक बदमाश घर में रखे नौ हजार रुपये, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, पायल, कमर बिछुवा, तगड़ी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश पड़ोस में श्रीराम के घर में घुसे। विरोध करने पर घर में मौजूद लोगों को पीटा। श्रीराम के घर में शोर सुनकर पड़ोसी मेवाराम अपने घर से निकलकर मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी बदमाशों ने दबोच लिया और मारा पीटा। बदमाशों ने सभी लोगों को एक कमरे में बंद करने के बाद एक चांदी की तगड़ी, सोने की झुमकी, कमर बिछुवा समेत करीब 70 हजार रुपये का माल लूट लिया। फिर बदमाश पड़ोस के गांव सेेमपुर पहुंचे और सुमेर लाल के घर पर धावा बोला। सुमेरलाल के मुताबिक बदमाश 1560 रुपये नगद, एक जोड़ी कुंडल समेत करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान लूट लिया। आखिर में बदमाश गांव खजुआ पहुंचे और वहां लालता प्रसाद के घर में घुसने की कोशिश की। इसी बीच परिवार वाले जाग गए और शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार वालों से बातचीत की। बुधवार की सुबह सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि डकैती की घटना नहीं है। इसलिए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


घर जा रहे युवक को भी लूटा  
गांव भमौरा निवासी संतराम ने बताया कि वह मंगलवार सुबह खटीमा गए थे। उसी रात को वह करीब पौने दो बजे रोडवेज बस से उतरने के बाद पैदल अपने घर जा रहे था। उन्हें पहले घात लगाए बैठे एक दर्जन बदमाशों ने गांव के निकट रोका और पिटाई की। तमंचा तानकार जान से मारनेे की धमकी दी। जेब में रखे सात हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया और भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत माहौल
एक ही रात में तीन घरों में हुई डकैती और का पता लगने के बाद से इलाके के लोग खासे महंगांव व आसपास के लोग भयभीत है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से अपराधी सक्रिय हैं।
नई उम्र के थे बदमाश
पीड़ितों के मुताबिक बदमाशों की संख्या करीब एक दर्जन थी। सभी बदमाश मुंह पर ढाटा बांधे हुए थे। उनकी उम्र 24 से 25 साल के बीच में थी। आपस पूर्वांचल की भाषा बोल रहे थे। सभी के पास तमंचे थे।  
फील्ड यूनिट को नहीं दी सूचना
घटना स्थल पर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए जिले में फील्ड यूनिट है। सभी थानों को येलो टेप भी उपलब्ध कराए थे। मगर इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पुलिस ने न तो फील्ड यूनिट को बुलाया गया और न ही येलो टेप का प्रयोग किया गया। फील्ड यूनिट प्रभारी राधारमण सैनी ने बताया कि उन्हेें घटना की सूचना ही नहीं मिली है।

रोडहोल्डप और एक घर की डकैती छिपा गई पुलिस
मंगलवार रात एक दर्जन बदमाशों ने गांव सेमपुर निवासी सुमेरलाल के घर डकैती और गांव भमोरा के संतराम के साथ लूट की थी। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं के अलावा खजुआ गांव में डकैती के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed