{"_id":"59735a284f1c1bed128b4643","slug":"names-of-15-suspects-found-in-police-custody-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू
पीलीभीत।
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू
- फोटो : पुलिस को मिले 15 संदिग्धों के नाम, निगहबानी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल लूटकांड में पकड़े गए तीन शातिर बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस भले ही किराना व्यापारी से लूटपाट का खुलासा करने में असफल रही हो, लेकिन 15 संदिग्धों के नाम प्रकाश में आ गए है। जिनकी धरपकड़ कर पूछताछ करने से पहले पुलिस महकमा उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने में जुट गया है। स्वाट टीम की मदद से एकाएक हरकत का पता किया जा रहा है।
टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैदपुर निवासी अनिल कुमार का मोबाइल लूट लिया था। इससे दो दिन पहले किराना व्यापारी रवि अग्रवाल से तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है। एक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पकड़े गए तीनों बदमाशों की किराना व्यापारी से हुई लूट में संलिप्तता तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने पूछताछ में पंद्रह संदिग्धों के नाम जुटाए हैं। अब स्वाट टीम की मदद से एकाएक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि व्यापारी से लूट के मामले में कुछ सुराग मिले है। जिन पर काम कराया जा रहा है, घटना को जल्द वर्कआउट किया जाएगा।