{"_id":"5738b1124f1c1b202bac7099","slug":"muzaffarnagar-eight-doubtful-young-man-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के आठ संदिग्ध युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर के आठ संदिग्ध युवक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 15 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात तक सड़कों पर कपड़े की गठरी लेकर घूम रहे आठ संदिग्ध युवक पुलिस ने पकड़ लिए। सभी के बाहरी जनपदों से होने पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद घंटों छानबीन करने के बाद पुलिस से नाम पता नोट कर उन्हें छोड़ दिया। अचानक बाहरी युवकों की धरपकड़ से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार रात कोतवाली पुलिस के एसआई अनिल कुमार गश्त पर निकले हुए थे। खकरा चौकी के पास पहुंचते ही उनको आठ युवक दिखाई दिए। सभी के हाथों में कपड़े की एक भारी गठरी थी। पुलिस को शक हुआ, तो सभी को रोककर नाम पते की जानकारी की गई। इसमें सभी मुजफ्फर नगर जिले के रहने वाले निकले। संदिग्धता की जांच के लिए आठों युवकों को कोतवाली ले जाया गया। यहां कोतवाल भरत कुमार गौतम ने सभी से पूछताछ की। देर रात पूछताछ के बाद नाम पते की तस्दीक की गई। जिसके बाद संतोषजनक जबाव मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि आठों युवक रेडीमेड कपड़े की फेरी लगाकर बिक्री करने के लिए आए हैं। पूछताछ में सही जानकारी मिलने पर नाम पता नोट कर छोड़ दिया गया है। किसी तरह की कोई गलत गतिविधि जांच के दौरान प्रकाश में नहीं आई है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों से पूछताछ की गई थी।