फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

दोस्त ने की बीमा एजेंट की हत्या

Sun, 21 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 21 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
murder
शव पौटा रेलवे क्रासिंग के निकट खेत में डाल दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से हत्यारोपी मोहम्मद आरिफ उर्फ रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

ग्राम व्रिकमपुर निवासी रामपाल उपाध्याय प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र राजीव उपाध्याय प्राइवेट बीमा कंपनी में एजेंट था। पिता ने बताया कि गांव के ही आसिफ से पुत्र की दोस्ती थी। काफी समय से आसिफ परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में भी घर आता-जाता था। आरोप है कि आसिफ राजीव की पत्नी से आपत्तिजनक बातें करता था। जब इसकी जानकारी राजीव को हुई, तो उसने आसिफ को टोका। इस पर आसिफ का उनके घर आना-जाना बंद हो गया। वह रंजिश मानने लगा। शनिवार को राजीव अपने चाचा पौटा कलां निवासी रामऔतार के साथ घर लौट रहा था। पौटा रेलवे क्रासिंग के पास मोहम्मद आरिफ ने उसे रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। बाद में मफलर से गला घोंट दिया। राजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने रामऔतार को धमकाया कि अगर इस घटना के बारे में मुंह खोला तो उसका भी यही अंजाम होगा। इस डर से रामऔतार रात घर नहीं पहुंचे। सुबह उन्होंने घर आकर जानकारी दी। इससे घर में कोहराम मच गया। एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मृतक के  पिता रामपाल की ओर से मोहम्मद आरिफ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी घटनास्थल पर पहुंची
एसपी सोनिया सिंह, एएसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ पहले घटनास्थल पहुंची। इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी व घरवालों से भी पूछताछ की। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी व हत्यारोपी के बीच अवैध संबंध की बात प्रकाश में आई है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि पत्नी दोषी मिलती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सोनिया सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed