फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder case against four

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Wed, 01 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बुधवार को चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारो लोगों पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप है। न्यूरिया थाना क्षेत्र मेें रहने वाला एक युवक के मुताबिक वह रेलवे में सफाई कर्मचारी है। परिवार समेत रेलवे कालोनी में रहता है। वर्ष 2015 में युवक की पत्नी को ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फारूख बहला फुसलाकर ले गया था। इस घटना की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला को बरामद करने के बाद कोर्ट के आदेश पर मोहम्मद फारूख के साथ भेज दिया था। इसके कुछ दिनों बाद युवक के पास उसकी पत्नी का फोन पहुंचा। उसने फारूख पर उसे बेचने के इरादे से पंजाब ले जाने का आरोप लगाया था। 13 मार्च 2016 को युवक ने आरोपी के घर जाकर पत्नी के बारे मे जानकारी की। तब उसे अपनी पत्नी की हत्या करके लाश खकरा नदी के पास छिपा देने के बारे में पता लगा। उसके शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य ने बताया कि मुकदमे में न्यूरिया के ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फारूख, रफ्फू, पप्पू और विसल्लाह को नामजद किया गया है। महिला जिंदा है या फिर मर गई, इसको लेकर वादी कोई प्रमाण नहीं दे सका है। जांच की जा रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed