फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Munshi dupes by seven k thousand for writing report

रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर मुंशी ने ऐंठ लिए सात हजार रुपये 

Fri, 15 Sep 2017 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 15 Sep 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Munshi dupes by seven k thousand for writing report

बाइक से टक्कर मारने के मामूली विवाद में बरसिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली बीसलपुर के मुंशी ने कार्रवाई कराने के नाम पर सात हजार रुपये एक पक्ष से ऐंठ लिए। एक दरोगा का नाम भी इसमें शामिल कर दिया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। शिकायत मिलने पर एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कोतवाली बीसलपुर के  ग्राम बरसिया निवासी सहधरी पुत्र घुम्मन ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को गांव के एक युवक ने उसके बेटे को बाइक से टक्कर मार दी। पीड़ित अपने भाई को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने गलती स्वीकारने के बजाए मारपीट कर भगा दिया। इसकी तहरीर लेकर वह कोतवाली बीसलपुर पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद मुंशी ने एक दरोगा के जरिए आरोपियों पर कार्रवाई कराने के नाम पर सात हजार रुपये ले लिए और इसकी एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी तो दूर उनके घर दबिश भी नहीं दी गई है। इसके चलते बेखौफ होकर उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। बृहस्पतिवार रात आरोपी घर में घुस आए और पीड़ित व उसके परिवार वालों को पीटा। शुक्रवार को एएसपी से शिकायत कर पीड़ित ने दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed