{"_id":"5d03fac489b296a712c00b8a380acc1b","slug":"mukesh-vicious-punk-arrested-with-gun-dhimr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर बदमाश मुकेश धीमर बंदूक सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर बदमाश मुकेश धीमर बंदूक सहित गिरफ्तार
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढक्काचांट निवासी शातिर अपराधी मुकेश धीमर को पुलिस ने बंदूक व
विज्ञापन
कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद मुकेश ने
ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी थी।
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुकेश शातिर अपराधी है। सात साल पहले उसने गांव के एक अनुसूचित जाति के युवक की हत्या की थी। इसके अलावा करीब एक दर्जन लूट, हत्या आदि के उसके खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने मुकेश को वर्ष 2008 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह जेल में था। चार दिन पहले जमानत पर छूटकर आया था।
जेल से छूटने के बाद उसने गांव और आसपास इलाके में दहशत फैलानी शुरू कर दी। बंदूक लेकर घूम रहे मुकेश को देखकर लोग दहशत में थे। उन्होंने बताया कि मुकेश ने गांव के प्रधान परमजीत सिंह उर्फ काकू को जान से मारने की धमकी दी।
इसकी शिकायत प्रधान ने मौखिक की थी। मुकेश को धनाराघाट रोड से अवैध बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उसका सोमवार को चालान किया जाएगा। उसकी जमानत खारिज कराने की संस्तुति भी की जाएगी।