{"_id":"571a6a9b4f1c1bd4518b557d","slug":"mobile-plunder-case-absconding-the-accused-grabbed-the-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट मामले का फरार आरोपी पकड़ा, बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट मामले का फरार आरोपी पकड़ा, बाइक बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली घर चौराहा के पास से लूटे गए मोबाइल के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एफजेड बाइक बरामद की है। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि 28 दिसंबर 16 को बाइक सवार दो युवक मोहल्ला देशनगर आईटीआई चौराहा निवासी रोहित कुमार का मोबाइल लूट ले गए थे। सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की सुरागरसी कर रही थी। गुरुवार को सुनगढ़ी पुलिस ने क्राइन ब्रांच की टीम के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास शहर के एक पूर्व चेयरमैन के भतीजे मोहल्ला डोरीलाल निवासी अमन अग्रवाल को पकड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पकड़े गए अमन अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने साथी मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी सब्जी आढ़ती के पुत्र मोइन उर्फ कल्लू के साथ उसकी ही बाइक से घटना को अंजाम दिया था। एसएसआई ने मनोज त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मोइन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के अंदर खड़ी घटना में प्रयुक्त की गई एफजेड बाइक बरामद कर ली है। एसएसआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।