{"_id":"58b5b6b84f1c1bbe1c830cb1","slug":"mobile-loot-writing-police-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोबाइल लूट की रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट की रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। घटना की तहरीर देने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने मोबाइल खोने की तहरीर देने की सलाह देकर पीड़ित को लौटा दिया। शिवनगर कालोनी के रहने वाले रूपेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिला प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित सीआईटीएस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करके घर लौट रह थे। आईटीआई रोड पर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर रूपेश का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए मोबाइल गुम होने की सलाह देकर बैरंग लौटा। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन