फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing woman herself Police outpost

लापता युवती खुद  पहुंची पुलिस चौकी

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Missing woman herself Police outpost
भीड़ - फोटो : pilibhit, beureu
बहला-फुसला कर ले जाई गई युवती खुद पुलिस चौकी आ धमकी। युवती ने आरोपी को बेकसूर बताते हुए गुस्सा होकर घर से जाने की जानकारी पुलिस को दी। कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उदरहा की एक युवती की शादी सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर में हुई थी। युवती सप्ताह भर पहले मायके से लापता हो गई थी। युवती के मायके वालों ने शेरपुरकलां के एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। घुंघचाई चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि युवती सोमवार को अपने आप पुलिस चौकी पहुंची। युवती ने आरोपी को बेकसूर बताते हुए गुस्से मेें अपने आप घर जाने की जानकारी दी। साथ ही कार्रवाई से इनकार कर मायके जाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर युवती को उसके मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, युवती को कोर्ट में बयान दिलवाने के उद्देश्य से कोतवाली भी लाया गया। युवती को देखने को उसके परिवार और रिश्तेदारों की कोतवाली में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed