फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing teen found dead in the morning of a friend's shop

सुबह से लापता किशोर की दोस्त की दुकान में मिली लाश

Fri, 22 Jul 2016 11:12 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 नगर में सुबह से लापता किशोर की उसके टेलर दोस्त की दुकान में लाश मिली है। घटना के बाद से टेलर गायब है। पुलिस उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खानकाह में पूर्व विधायक  अरशद खां के घर के पास रहने वाले इबरार खां का पंद्रह वर्षीय बेटा सुहेल खां सुबह अचानक घर से लापता हो गया। कई घंटे तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो देर साण शाम घरवाले उसकी गुमशुदगी की सूचना देने कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जब सुहेल के दोस्तों के बारे में जानकारी की तो मोहल्ले के ही टेलर सलमान का नाम सामने आया। रात करीब 10 बजे पुलिस जब सलमान की दुकान पर उससे सुहेल के बारे में पूछताछ करने पहुंची तो पता चला कि सलमान शाम पांच बजे दुकान बंद करके कहीं चला गया है। चूंकि सलमान की दुकान घर के ही बाहरी हिस्से में है सो पुलिस ने उसके घरवालों को  बाहर बुलाकर उनसे पूछताछ की। इसी दौरान कुछ शक हुआ तो पुलिस ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। तभी काउंटर से सुहेल का शव बरामद हो गया। गले पर खरोंच के निशान होने से पुलिस को शक है कि सुहेल की गला दबाकर हत्या की गई है। शव मिलने के बाद सुहेल के घर में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों में गुस्सा देखते हुए कोतवाली से और फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। सीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सलमान की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 

घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सलमान के हाथ लगने पर उससे पूछताछ के बाद ही सुहेल की हत्या का राज खुल सकेगा। फिलहाल पुलिस सुहेल के घरवालों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed