{"_id":"58b068154f1c1bdb2fb22f10","slug":"mining-officials-were-intimidated-by-the-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी को माफियाओं ने धमकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन अधिकारी को माफियाओं ने धमकाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर जिला खनन अधिकारी ने बंडा-गोला रोड मार्ग पर तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं। ट्रैक्टर मालिकों ने मौके पर पहुंचकर जिला खनन अधिकारी की टीम से अभद्रता की और धमकी देकर ट्रालियां लेकर भाग गए। जिला खनन अधिकारी की ओर से ट्राली मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इलाके में लंबे समय से रेत व मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम मासूम अली सरवर से की थी। डीएम के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी यदुनंदन राम टीम के साथ बिलसंडा पहुंचे। टीम ने बंडा गोला रोड पर अवैध खनन कर रेत ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां मौके पर पकड़ लीं। ड्राइवरों की सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर ट्राली मालिकों ने मौके पर पहुंचकर टीम के साथ अभद्रता की और धमकी देकर ट्रालियां लेकर भाग गए। इस पर खनन अधिकारी की ओर से पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली मालिक नूरहसन व सलीम के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने तथा अवैध खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन