फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Millions of billions spent by Secretary

बिना कार्य कराए सचिव ने लगाए लाखों के बिल

Mon, 22 May 2017 11:22 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 22 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
नहरोसा गांव में वर्ष 2014-15 के विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंची टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। बिना कार्य कराए ही बिल लगाने के आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान ही प्रधान और शिकायतकर्ता आपस में झगड़ने लगे, जिन्हें मुश्किल से शांत कराया गया।
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नहरोसा में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा पर विकास कार्यो के नाम पर बड़ा गोलमाल करने के आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। इस पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार व आरईएस के जेई आरके ओझा की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर टीम जांच को गांव पहुंची। जांच अधिकारी ने अभिलेखों में दर्शाए गए नाली खंडजे की जांच र्की। इसके अलावा इंदिरा अवासों की जांच की। इस दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। जांच के दौरान टीम ने शिकायत कर्ता और प्रधान को मौके पर बुलाया। लेकिन यहां दोनों आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर भिड़ गए। समझाने पर भी न मानने पर अधिकारियों ने पुलिस बुलाने को कहा जिस पर दोनों शांत हुए।  जाच के दौरान कई कार्य कराए बिना ही फर्जी तरीके से बिल लगाकर धनराशि निकालना पाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। डीएम के स्तर से ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed