{"_id":"a5e6150b7462a9cb3c4c88e880e415a3","slug":"mess-with-the-occupation-on-the-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल
अमरिया/पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भरापचपेड़ा में गौशाला की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में
विज्ञापन
रविवार शाम जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों
पक्षों की ओर से 10 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बवाल के बाद विवादित जमीन पर फोर्स लगा दी गई है। उधर सोमवार को एसडीएम सदर
और सीओ सिटी राजस्व विभाग के कर्मचारियों व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे
और ग्राम समाज की भूमि से किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर
दी है।
गांव भरापचपेड़ा में गौशाला सोसायटी की 270 एकड़ व करीब 800 एकड़ ग्राम समाज की भूमि हैं। दोनों जमीनों पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। करीब दो माह पहले राजस्व विभाग ने विवादित जमीन की पैमाइश कराई थी। 16 अप्रैल 15 को एसडीएम ने एक आदेश पारित कर गौशाला सोसायटी के कब्जे की 270 एकड़ जमीन को वैध माना था। गौशाला सोसायटी इस जमीन पर भवन निर्माण करा रही है।
रविवार को भूमि पर कब्जे को लेकर उत्तराखंड की कोतवाली सितारगंज के बिरिया फार्म निवासी अनिल कुमार सिंह व सोसायटी के लोग फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तोडफ़ोड़ के साथ फायरिंग भी हुई। पहले पक्ष के अनिल सिंह ने बताया कि वह अपने सेवादार व भाई वीरेंद्र सिंह के साथ भरापचपेड़ा स्थित झाले पर बैठे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के सुरेंद्र आदि झाले पर आ धमके।
रायफलों व तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जब वह लोग जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन्हें आगे रोक लिया और बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने झाले पर तोडफ़ोड़ भी की। उधर दूसरे पक्ष के रामऔतार अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी ने जमीन का सीमांकन कराकर बोर्ड लगवा दिए थे। रविवार को अनिल कुमार सिंह अपने करीब 40-50 लोगों के साथ सोसायटी के निर्माणाधीन भवन पर आ धमके। वहां मौजूद कर्मचारियों देवीराम, प्रेमपाल के साथ मारपीट की।
रायफलों व तमंचों से फायरिंग की। फायरिंग से कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने वहां खड़ी बाइक भी तोडफ़ोड़ दी। धान की फसल में जहरीली दवा का स्प्रे भी कर दिया। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विवादित जमीन पर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार सिंह की ओर से गांव कटैइया पंडरी निवासी शिवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, मझोला निवासी रामऔतार अग्रवाल, सितारगंज के हल्दी फार्म निवासी बल्देव सिंह व बगीचा सिंह पता अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 352, 427, 504, 506 व दूसरे पक्ष के रामऔतार अग्रवाल की ओर से सितारगंज के बिरिया फार्म निवासी अनिल कुमार सिंह, रणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, वाजपुर निवासी कृपाल सिंह व 40-50 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 427, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रशासनिक अमले ने खाली कराई जमीन
भरा पचपेड़ा में विवादित भूमि को लेकर हुए संघर्ष के बाद एक बार फिर राजस्व महकमे की नींद खुल गई। सोमवार को एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ जहॉनाबाद निर्मल कुमार, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी राजस्व विभाग की टीम व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि भरापचपेड़ा में ग्राम समाज की जमीन पर जो अवैध कब्जा किया गया है उसे हटवाया जा रहा है।