{"_id":"6af857d32e1d1ae78f0fe637","slug":"the-body-of-a-father-who-had-gone-to-drop-his-daughter-off-at-her-in-laws-home-was-found-in-a-vehicle-three-days-later-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107330-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेटी को सुसराल छोड़ने गए पिता का शव तीन दिन बाद गाड़ी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेटी को सुसराल छोड़ने गए पिता का शव तीन दिन बाद गाड़ी में मिला
विज्ञापन
बसई रोड पर कुटिया मंदिर के पास मिला शव, हार्ट अटैक या दम घुटने से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बेटी को ससुराल छोड़ने गए पिता का शव शुक्रवार शाम को उनकी ही गाड़ी से मिला। गाड़ी के शीशे और गेट दोनों ही लॉक थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई गई है कि पिता की मौत हार्ट अटैक या फिर दम घुटने से हुई है। मृतक की पहचान मदनपुरी निवासी मुकेश सभरवाल के रूप में हुई है। बुधवार को मुकेश अपनी बेटी को उनके ससुराल छोड़ने झज्जर गए थे। शुक्रवार शाम को बसई रोड पर कुटिया मंदिर के पास उनकी ऑल्टो गाड़ी में उनका शव मिला।
परिवार के अनुसार, मुकेश के बड़े बेटे की दो साल पहले ही मौत हो गई थी। उसके बाद से वह काफी शराब पीने लगे थे। कई बार वह घर से चले जाते थे और तीन-चार दिन बाद लौटते थे। इसलिए इस बार जब वह बेटी को छोड़ने ससुराल गए तो उन्हें ऐसी किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच करने में जुटी है।