{"_id":"deb4f9bfbd1aab91070cccaadf8d342c","slug":"masoom-se-rape-ka-aropi-hirasat-me-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुराचार का आरोपी हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दुराचार का आरोपी हिरासत में
न्यूरिया/पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 14 साल के किशोर ने पांच साल की बच्ची को पैसा देने का लालच देकर घर
विज्ञापन
बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस
ने घटना के तीसरे दिन आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट
दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी किशोर कक्षा छह का
छात्र बताया गया है। मासूम का मेडिकल परीक्षण गुरुवार को कराया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 26 जनवरी को वह परिवार के सदस्यों के साथ गन्ने की छिलाई करने गया था। पांच साल की उसकी बेटी घर पर थी। शाम करीब पांच बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला करीब 14 वर्षीय किशोर बेटी को पैसे देने का लालच देकर अपने घर बुला ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना के समय आरोपी के परिवारवाले भी घर पर मौजूद नहीं थे।
पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि जब वे देर शाम घर लौटे तो बच्ची की हालत देखकर घबरा गए। पूछने पर उसने घटना बताई। इस पर घरवालों ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो आरोपी के घरवाले समझौता करने का दबाव बनाने लगे। बुधवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी।
कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। उसके नाबालिग साबित होने पर पाक्सो एक्ट हटाया जा सकता है।
तहरीर देर से मिलने के कारण बच्ची का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है। गुरु वार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने थाना पहुंच कर बच्ची और उसके घर वालों से घटना की जानकारी ली।