फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Masked miscreants looting of three hours

नकाबपोश बदमाशों ने तीन घंटे की लूटपाट

Sun, 01 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 01 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
गश्त में बरती जा रही लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश देहात क्षेत्र में सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों में घुसे बदमाश परिवार वालों को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात समेट ले गए। विरोध करने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। एक गृहस्वामी को हाथ पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है।शनिवार रात गांव खमरिया पट्टी निवासी किसान नोखेलाल पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। करीब साढ़े दस बजे आहट होने पर नोखेलाल और उनके घरवाले जाग गए। नोखेलाल बाहर निकले तो आंगन में पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों को देख कमरे में पुत्रियों के साथ सो रही नोखेलाल की पत्नी सावित्री ने कमरे की भीतर से कुंडी लगा ली। बदमाशों ने नोखेलाल को चुन्नी से बांधकर एक तरफ डाल दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस पर सावित्री ने कमरा खोल दिया। नोखेलाल के मुताबिक घर में रखे सोने का नाक का फूल, सोने के कुंडल, दो जोड़ी पायल लूटने के बाद बदमाशों ने सभी को कमरे में बंद कर दिया और निकल गए। इससे पहले बदमाशों ने महादिया गांव के लोकराम के मकान को अपना निशाना बनाया। यहां दीवार कूदकर मकान में घुस गए। गृहस्वामी के जागने पर बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को तलाशने की बात कही और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। खटपट सुनकर कमरे के बाहर निकले रिश्तेदार रामेश्वर को बमदाशों ने पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका मोबाइल तोड़ दिया। बदमाशों ने लोकराम, पत्नी देववती व रिश्तेदार रामेश्वर को हाथ पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने सोने के झाले, पायल, दो हजार रुपये लूट लिए। इस बीच अचानक एक कार आकर दरवाजे पर रुकी। तभी बदमाश भाग गए। तीसरी वारदात रात करीब एक बजे अमरैयाकलां गांव निवासी नंदराम के मकान में हुई। यहां बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर प्रवेश किया। एक वांछित की तलाश को लेकर दबिश देने की बात कही। इस पर परिवार वाले बाहर निकले तो बदमाशों ने पूरे परिवार को तमंचा दिखाकर घेर लिया। इसके बाद भीतर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। यहां से बदमाश एक हजार रुपये नगदी, एक मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। नंदराम ने बताया कि दो बदमाश घर के बाहर खड़े थे। उनके पास एक बदमाश तमंचा ताने खड़ा रहा। दो बदमाशों ने घर में लूटपाट की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed