{"_id":"cfb9546a1b4e6e2accd4ee163631e227","slug":"married-suicide-by-pouring-kerosene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता ने की आत्महत्या
पीलीभीत।
Updated Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी खरीद कर न देने से नाराज मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप की पत्नी
विज्ञापन
30 वर्षीय मिथिलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली,
जिससे वह झुलस गई। बचाने के दौरान उसका पति और जेठ पप्पू उर्फ नंदकिशोर,
जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। पांचों को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर
होने पर बरेली रेफर कर दिया।
मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसकी पत्नी दो दिनों से नई साड़ी खरीद कर देने की बात कह रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह बृहस्पतिवार को साड़ी खरीदकर नहीं ला सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार को देर शाम कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी मिथलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार पर घर में कोहराम मच गया। विवाहिता को बचाने में पति, जेठ नंदकिशोर, जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आधी रात के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। मृतका के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।