{"_id":"58aaea494f1c1b0953b232c5","slug":"married-scorched-by-fire-killing-the-husband-and-in-laws-of-dowry-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी विवाहिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता ने विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव निवासी रामसरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी देव कुमारी की शादी पांच साल पहले बरखेड़ा थाने के गांव कन्नापुर में रहने वाले आकाश से हुई थी। उसके सात माह का बेटा अनुज है। आरोप है कि पिछले कई महीने से देव कुमारी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे। मायके वाले मांग पूरी नहीं कर पाए तो देव कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 13 फरवरी की शाम ससुराल वालों ने देव कुमारी के ुपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर रविवार देर रात इलाज के दौरान देव कुमारी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पति आकाश, ससुर भीमसेन व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन