फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आइसक्रीम पार्लर में चोरी, ताला तोड़ नकदी और डीवीआर ले उड़े

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बटल बालियां चौक पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। अमूल के स्कूपिंग पार्लर का शटर तोड़कर चोर नकदी, सामान और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क तक ले गए। इतना ही नहीं दुकान के बाहर खड़ी कार को भी ले गए, जो बाद में दो किलोमीटर दूर पंक्चर हालत में मिली।
विज्ञापन

दुकान मालिक धीरज ने बताया कि सोमवार सुबह जब उनके भाई सैर से लौटे तो शटर टूटा देखा। चोरों ने पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर उसकी दिशा ऊपर की ओर कर दी थी। एक कैमरे को तोड़कर सड़क किनारे नाले में फेंक दिया था। इसके बाद शटर के सेंटर लॉक को तोड़ा और अंदर घुसे। अंदर रखी एलईडी और डीवीआर जिसमें सारी रिकॉर्डिंग थी, उसे भी उखाड़ कर ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान में रखा 8 से 9 हजार रुपये कैश भी चोरी हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक ने बताया कि चोर काफी देर तक दुकान के अंदर रहे। उन्होंने अंदर बैठकर आइसक्रीम भी खाई। इससे लगता है कि चोर नशे के आदी हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 4-5 दिन पहले भी इसी इलाके में एक घर से 4-5 लाख कैश और सोना चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हाईवे पर स्थित इस चौक पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बटल बालियां चौक नेशनल हाईवे-44 पर है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed