फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married in suspicious circumstances The charred death

संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
Hazara
Hazara Updated Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

शांतीनगर निवासी रामायन की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति संदिग्ध हालात में झुलस गईं। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। इस मामले में मायके वालों ने दहेज की खातिर बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं सास कैलाशी देवी ने घरेलू झगड़े के कारण खुद विवाहिता के आग लगाने की बात कह रही हैं। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर देवर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से देवर फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

खीरी जिले के थाना पलिया कलां के गांव गजरोरा निवासी शीला देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी ज्योति की शादी 22 जून 15 को शांतीनगर निवासी रामायन के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और 20 हजार रुपये की मांग को लेकर बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बेटी ने प्रताड़ना की कई बार शिकायत उनसे की भी थी। बताया कि एक महीने पहले बेटी का पति चेन्नई मजदूरी करने चला गया।
विज्ञापन

घर पर उनकी बेटी, सास कैलाशी देवी और देवर अजय कुमार थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सास-देवर ने बेटी की पिटाई की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे उनकी बेटी की मौत हो गई। एसओ वृजकिशोर मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां की ओर से सास कैलाशी देवी और देवर अजय कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed