{"_id":"57794a9d4f1c1b090c7f9bd5","slug":"married-home-in-beaten-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर में बंद कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को घर में बंद कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत करने गई एक महिला को पड़ोस के दंपति ने अपने घर में बंद कर लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई। महिला के बेहोश होने पर उसको घर के बाहर फेंक दिया। गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी तिलकराम मजदूरी करता है। शनिवार रात वह अपनी पत्नी सुनीता देवी को बेहोशी की हालत में लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचा। उसका आरोप था कि वह मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बेटा विशाल थे। खेल खेल में बेटे विशाल की गांव के ही प्रेमपाल के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। इसकी शिकायत करने के लिए पत्नी सुनीता देवी आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि शिकायत करते ही आरोपियों ने महिला को पकड़कर घर के भीतर खींच लिया, जिसके बाद बंद कर पिटाई लगाई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के बेहोश होने पर उसे बाहर फेंक दिया। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा। नामजद तहरीर देकर पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला मामूली मारपीट का है, महिला बेहोश नहीं हुई थी। महिला का मेेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।