फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married for grabbing the property to homeless

जायदाद हथियाने के लिए विवाहिता को किया बेघर

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा। Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married for grabbing the property to homeless
zimmerman gun - फोटो : reuters

विज्ञापन
आठ दिन तक रखा भूखा-प्यासा, बंदूक तानकर धमकाया
विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप, तहरीर दी 

 पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के हिस्से की जायदाद हथियाने के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ दिन तक उसे भूखा-प्यासा रखा। बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने नामजद तहरीर पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले जमुनिया गांव में हुई थी। बीस मई को उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद उसको मिलने वाली संपत्ति हथियाने के लिए ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ दिन तक कमरे में बंद कर खाना नहीं दिया। लाइसेंसी बंदूक तानकर मकान न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब ससुराल से जाने से इंकार किया तो दो दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर कार्रवाई कराई जा रही है। क्षेत्रीय दरोगा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed