फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married couple remarried from home

विवाहिता को घर से निकाल दूसरा विवाह रचाया

Thu, 16 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता के पति ने दूसरी शादी भी कर ली। गांव ढक्काचाट निवासी पूरनलाल की पत्नी लीलावती ने पुत्री के उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज न होने पर इसकी शिकायत महिला आयोग से की। अब सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लीलावती की पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लीलावती ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कृष्णा देवी की शादी करीब पांच साल पहले घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी बाल किशन के पुत्र धर्मेंद्र से की थी। शादी के कुछ दिन बाद कम दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर करीब दो माह पहले पिटाई कर उसे दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया। जबकि बड़ा पुत्र उसे नहीं दिया गया। आरोप है कि धर्मेंद्र ने दूसरी शादी भी कर ली। पुत्री के उत्पीड़न की शिकायत घुंघचाई पुलिस चौकी सहित अन्य पुलिस अफसरों से की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। लीलावती ने महिला आयोग को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीओ बीपी सिंह ने महिला आयोग से आई जांच पर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने लीलावती की ओर से कृष्णा के पति, ननद संजू, रजनीश आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed