फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married at 50 thousand deceived by fraudsters jewelery

जालसाजों ने विवाहिता से ठगे 50 हजार के जेवर

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married at 50 thousand deceived by fraudsters jewelery
जालसाजों ने विवाहिता से ठगे 50 हजार के जेवर - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
मोहल्ला पटेलनगर की एक विवाहिता से दो जालसाजों ने कोतवाली के निकट लगभग 50 हजार रुपये के जेवर ठग लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी पिंकी देवी बुधवार को दोपहर में बाजार जा रही थी। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे के पास उसे जालसाज मिले। जालसाजों ने पिंकी को दीदी कहकर पुकारा और काफी घनिष्ठता जताते हुए एकांत में ले गए। एक जालसाज ने स्वयं को ज्योतिषी बताते हुए पिंकी से कहा कि उनका समय काफी खराब है, जिससे बचने के लिए उन्हें शरीर पर जेवर नहीं पहनना चाहिए। जालसाजों ने पिंकी को सुझाव दिया कि वह शरीर पर पहने जेवर उतारकर बैग में रख लें और उसके बाद बाजार जाएं। अपने साथ हो रही धोखाधड़ी से नावाकिफ पिंकी ने जालसाजों के कहे अनुसार गले में पहना मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने के कुं डल उतारकर अपने पर्स में रख लिए। उसके बाद पिंकी बाजार जाने लगी। इसी बीच एक जालसाज ने झपट्टा मारकर पिंकी से पर्स छीन लिया और दोनों जालसाज गली में होते हुए भाग गए। पर्स में पांच सौ रुपये की नगदी भी थी। पिंकी का शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों ने जब तक माजरा समझा, तब तक जालसाज काफी दूर निकल गए थे। पिंकी ने कोतवाली में अज्ञात जालसाजों के विरूद्ध तहरीर दे दी है। तहरीर में जालसाजों को सूरत शिनाख्त बताया गया है। तहरीर के अनुसार जालसाजों द्वारा ले जाए गए जेवर की कीमत 50 हजार रुपये है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर काफी दूर तक जालसाजों की तलाश की, लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed