फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Driver arrested in connection with the seizure of 276 crates of liquor from an accident-hit truck

Rewari News: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 276 पेटी शराब बरामदगी मामले में चालक गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested in connection with the seizure of 276 crates of liquor from an accident-hit truck
बावल। थाना कसौला पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 276.69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने के मामले में ट्रक चालक नूंह जिले के गांव सिरोली निवासी रिशाल उर्फ रिशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

25 सितंबर को पुलिस को आसलवास फ्लाईओवर के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर ट्रक की जांच की तो ट्रक के केबिन और अन्य गुप्त हिस्सों में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 276 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। घटना के समय चालक मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक के पंजीकरण नंबर, तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed