{"_id":"6ae3878831f5bcf5390c397f","slug":"batteries-and-other-items-stolen-after-breaking-the-windows-of-two-trucks-at-kainchimod-bilaspur-news-c-92-1-bpr1015-170904-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैंचीमोड़ में दो ट्रकों के शीशे तोड़कर बैटरियां और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैंचीमोड़ में दो ट्रकों के शीशे तोड़कर बैटरियां और सामान चोरी
विज्ञापन
चालकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की उठाई मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कैंचीमोड़ में चोरों ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को निशाना बनाकर बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार रात हुई वारदात में चोरों ने ट्रकों के शीशे और जालियां तोड़ दीं। लगातार हो रही चोरियों से परेशान ट्रक चालकों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ट्रकों के पास पहुंचने पर चालकों को शीशे टूटे हुए और बैटरियां गायब मिलीं। वाहनों के अंदर रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। चालकों का कहना है कि कैंचीमोड़ में पहले भी ट्रकों से डीजल और कीमती उपकरण चोरी हो चुके हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
ट्रक चालकों अमित, नेत्र, राम कुमार, बलदेव सिंह, कृपा राम और लेख राम ने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कैंचीमोड़ और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की। चालकों ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय व्यापारियों और ढाबा संचालकों ने भी चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए नियमित गश्त की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस लगातार गश्त करती है। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।