फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married accused of trying to burn alive

विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने से गुस्साए ससुरालियों पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। चौकी क्षेत्र के कढ़इया कनपरी गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले गांव के ही दयाराम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बीते कई दिनों से दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसे पूरा न करने पर गुरुवार को ससुरालवालों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए। बीच-बचाव करने पर मायकेवालों से भी मारपीट करने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति दयाराम और सास रामश्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed