फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Manipulating women's advocate

महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़

Fri, 30 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Manipulating women's advocate
महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़
 कलीनगर नई तहसील में विस्तर की जगह दिखाने के बहाने एक वकील ने महिला अधिवक्ता से तमंचा दिखाकर छेड़छाड़ की। महिला अधिवक्ता के भागने पर आरोपी ने जान से मारनेे की धमकी दी। इस घटना की जानकारी पर अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने आरोपी का तख्त आदि सामान कोतवाली के सामने रखकर फूंक दिया। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।यह घटना गुरुवार की है। पीड़ित महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह नई तहसील कलीनगर में चैंबर की जगह देखने को कलीनगर जा रही थीं। उनकी सहेली का पति गांव कुर्रैया निवासी नरेश उर्फ माइकल चैंबर दिखाने के बहाने साथ जा रहे थे। आरोप है कि वह कलीनगर एक घर में उसकी सहेली होने का बहाना करके महिला अधिवक्ता को वहां ले गए। वहां मामला संदिग्ध भांपकर महिला अधिवक्ता ने अपनी मां को घटना की जानकारी मोबाइल पर दी। वह वहां से जाने लगी तो आरोपी ने पीछा किया और पूरनपुर चलने की बात कहकर उन्हें दुबारा अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में तमंचा के बल पर महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ की और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश की। वह छूटकर भागी तो आरोपी ने पीछा कर जान से मारने की धमकी दी। इधर, घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी वकील नरेश शर्मा उर्फ माइकल को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आक्रोशित अधिवक्ता माइकल का तख्त उठाकर कोतवाली के सामने ले गए और आग के हवाले कर दिया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष दामोदर यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाल से मिला और आरोपी माइकल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर भुवनेश गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed