{"_id":"57dd417d4f1c1bf422d480fa","slug":"manipulating-student-complained-to-family-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर परिवार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव के ही चार युवकों आरोप, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
बिजनौर में छेड़खानी से भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत की घटना से सबक लेने के बजाए पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं के प्रति लापरवाह बनी है। जहानाबाद में कॉलेज से घर जाते वक्त इंटरमीडिएट की छात्रा को शोहदों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। छात्रा से घटना की जानकारी मिलने पर जब घरवाले शिकायत करने आरोपियों के घर गए तो उनको पीटकर घायल कर दिया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की और एक आरोपी को पकड़कर उसका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर ने बताया कि उसकी भतीजी कस्बे के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने पर वह पैदल घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा किसी तरह उनके घेरे से निकलकर घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के माता-पिता और ताऊ आरोपियों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि बेटी के साथ हुई छेड़खानी का उलाहना देते ही आरोपी पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो लाठी-डंडे और कांते से उन पर हमला कर दिया। इसमें छात्रा के ताऊ को गंभीर चोटें आई हैं।
गांववालों के हस्तक्षेप से किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर छात्रा के घरवाले जहानाबाद थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ की बात ही नहीं मानी। सिर्फ मारपीट की घटना बताकर पुलिस ने चारों आरोपियों बाबू उर्फ आनंद प्रकाश, ओमकार, हरेंद्र और रमेश के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
आठ दिन पहले भी की थी छेड़छाड़
छात्रा के घरवालों ने बताया कि आरोपियों ने आठ दिन पहले भी उनकी बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। तब आरोपियों की धमकी से डरकर उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। दुबारा घटना होने पर उसने घरवालों को पूरी बात बताई।
इस बाबत जानकारी करने पर एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं था। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। शिकायत मिलने पर एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। एक आरोपी ओमकार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह के किसी विवाद की जानकारी मुझे थाना पुलिस ने नहीं दी है। एसओ जहानाबाद से प्रकरण की जानकारी की जाएगी।
- जगतराम जोशी, सीओ जहानाबाद