{"_id":"5751bd474f1c1b802f10982b","slug":"mango-peel-throwing-brothers-conflict-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के छिलके फेंकने पर भाइयों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम के छिलके फेंकने पर भाइयों में संघर्ष, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहनपुर जप्ती में आम का छिलका फेंकने के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से हुई मारपीट और फायरिंग में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गाव मोहनपुर जप्ती में बृहस्पतिवार शाम रामकुमार के घर पर आम का छिलका फेंकने को लेकर उसका अपने सगे भाई लक्ष्मीनरायन से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लाठी, डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मारपीट में एक पक्ष के रामकुमार, मिथुन, रामकुमार उसका पुत्र विपिन सिंह, रूपराम का पुत्र वीर सिंह, आनंदपाल और दूसरे पक्ष के लक्ष्मीनरायन, उसका पुत्र महिपाल, अर्जुन, दुर्गभान, हरिओम घायल हो गए। पुलिस ने विपिन सिंह की ओर से उसके ताऊ लक्ष्मीनरायन उसके पुत्र हरीओम, मान सिंह, लालू, दुर्गभान के खिलाफ और महिपाल की ओर से उसके चाचा रामकुमार, आनंदपाल, मिथुन, वीनू, विपिन, चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विपिन सिंह का आरोप है कि उसके ताऊ लक्ष्मीनरायन के घर की ओर से उसके घर आम का छिलका आकर गिरा। विरोध पर गाली-गलौज की गई। उसके पिता रामकुमार गांव में लक्ष्मीनरायन के घर के सामने से जा रहे थे। आरोप है कि घर के सामने लाठी, डंडा से वार कर उसके पिता को बेहोश कर दिया गया। बीच-बचाव पर अन्य लोगों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। महीपाल का तर्क है कि भतीजे लाखा से धोखे से आम का छिलका दूसरे पक्ष के घर चला गया। इस पर घर में घुसकर पिता लक्ष्मीनरायन, उसे एवं उसके भाई अर्जुन, दुर्गभान, हरिओम को पीटकर घायल कर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप लगा रहे थे। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने फायरिंग से साफ इनकार किया है। वहीं मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव दिलावरपुर निवासी सुशील कुमार की गांव निवासी जगतपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव लाह निवासी बबलू की पत्नी लक्ष्मी देवी को विवाद पर उसके पति, सास ने पीट दिया जिसपर पुलिस ने लक्ष्मी देवी की ओर से बबलू, टिंकू, सास मुन्नी देवी, दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।